आगरालीक्स …नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में आगरा के पाॅवर लिफ्टर ने मेडल जीते हैं।
पांच से सात अगस्त तक रायपुर छत्तीसगढ में नेशनल पाॅवर लिफ्टर्स फेडरेशन के बैनर तले छत्तीसगढ़ पाॅवर लिफ्टर्स एसोसियेशन के द्वारा विप्रा भवन नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश की स्ट्रांग गर्ल आॅफ इण्डिया-2014 कुमारी बीकेश ने 52 कि0ग्रा0 महिला वर्ग में द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मैडल हासिल किया। आगरा के सुमित कुमार ने 110 कि0ग्रा0 पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मैडल हासिल किया। सुमित और बीकेश ने इसका श्रेय कड़ी मेहनत के साथ संस्था के महासचिव श्री चंद्रसेन शर्मा को दिया।
कानपुर के अमित कुमार वाजपेयी ने 82.5 कि0ग्रा0 पुरुष वर्ग में कुल 536 किग्रा. भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिसमें स्क्वेट 185 कि0ग्रा0 बेंच पै्रस 125 कि0ग्रा0 और डेडलिफ्ट 225 कि0ग्रा0 भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
पाॅवर लिफ्टर ऐसोसिएशन उत्तर प्रदेश केे सचिव श्री चंद्रसेन शर्मा ने पदक विजेताओं को बधाई दी और आगे निरंतर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संस्स्था के संरक्षक श्री जितेन्द्र चैहान जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। संस्था के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी ने अमित, सुमित, बीकेश को बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभागियों की कोई कमी नहीं है।
इन मौके पर श्री अनिल मुगदल जी, श्री राजमहावीर सिंह जी, श्री एस0 के0 जौहरी जी, श्री प्रदीप शर्मा, श्री नीरज उपाध्याय, श्री राहुल शर्मा ने शुभकामनाएं दी।
Leave a comment