आगरालीक्स.. (Agra News 25th October )आगरा में करवाचौथ पर दरोगा महिला सिपाही से मिलने उसके कमरे पर पहुंच गया। महिला सिपाही के परिजनों ने दरोगा की जमकर पिटाई लगाई, गाल पर थप्पड़ मारते हुए थाने लेकर पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
आगरा के एक थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर की दो साल से महिला पुलिस कर्मी से दोस्ती है। महिला पुलिस कर्मी एत्मादपुर में किराए के मकान में रहती है, एत्मादपुर में ही उसके परिजन भी रहते हैं। रविवार रात को सब इंस्पेक्टर महिला पुलिस कर्मी से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा। कुछ देर बाद ही महिला पुलिस कर्मी के परिजन आ गए। उन्होंने महिला के साथ सब इंस्पेक्टर को देख खरी खोटी सुनाई।

महिला सिपाही की बहन पीटते हुए सब इंस्पेक्टर को ले गई थाने
महिला सिपाही की बहन सब इंस्पेक्टर के गाल पर थप्पड़ जड़ते हुए एत्मादपुर थाने तक लेकर पहुंचे। जमकर हंगामा हुआ, थाने में पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एत्मादपुर के इंस्पेक्टर अरुण कुमार बालियान का मीडिया से कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते हैं, गलतफहमी होने के कारण विवाद हुआ था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडिया
सब इंस्पेक्टर को पीटते हुए थाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो डाल दिया है, वीडियो में सब इंस्पेक्टर को पीटते हुए थाने ले जा रहे हैं।