आगरालीक्स.. दाढ़ी रखने पर निलंबित किए गए सब इंस्पेक्टर इंतसार अली को दाढ़ी कटवाने पर बहाल कर दिया गया, उन्होंने बागपत के रमाला थाने में डयूटी ज्वाइन कर ली।
बागपत के रमाला थाने के सब इंस्पेक्टर इंतसार अली को दाढ़ी ना कटवाने पर निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में सब इंस्पेक्टर इंतसार अली ने अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए दाढ़ी कटवा ली। साथ ही भविष्य में पुलिस विभाग के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के सामने बहाल करने के लिए प्रत्यावेदन दिया, इस पर उन्हें बहाल कर दिया गया।