आगरालीक्स.. आगरा में दोस्त की शादी के बाद होटल के कमरे में एमबीबीएस छात्रों ने पार्टी की, पार्टी के दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड गई, उसे एसएन लेकर पहुंचे लेकिन तब तक एमबीबीएस छात्र की मौत हो चुकी थी।
दिल्ली निवासी तन्मय विश्वास सुभार्ती मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा है, उसके दोस्त आगरा के एसएन से पीजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि तन्मय विश्वास अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को आगरा आया था, उसके साथ एसएन से पीजी कर रहे उसके दोस्त भी थे। वह पफतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था, वहां दोस्तों ने पार्टी की, सुबह उसकी तबीयत बिगड गई, एसएन के जूनियर डॉक्टर उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। छात्र की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौत के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।