अलीगढ़लीक्स… (11July) । शादी के 15 दिन बाद एक युवक ने अपनी विवाहित प्रेमिका साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने हत्या का आऱोप लगाया है।
भाई की साली के साथ थे संबंध
अतरौली के गांव बसई निवासी रवि पुत्र बहोरी के अपने बड़े भाई की साली विमलेश पत्नी शिशुपाल निवासी परोरा थाना बरला के साथ संबंध थे। रवि के परिजनों को पता चलने पर उन्होंने रवि की शादी गत 24 जून को अतरौली के गांव मीरगढ़ी निवासी एक युवती के साथ कर दी थी। शादी के दस दिन तक रवि घर पर रहा । पुलिस के मुताबिक इसके बाद विमलेश अपनी बहन के घर बसई आ गई।
किराए पर लिया था मकान
इसके बाद रवि और विमलेश घर से भागकर अतरौली पहुंचे जहां रमेश नामक व्यक्ति के एक मकान को तीन दिन पहले किराए पर ले लिया। इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर दोनों पंखे से झूल गए।
मकान से आ रही थी बदबू
मकान मालिक रमेश दूसरे मकान मै रहते हैं। रविवार सुबह अपने घर आए तो घर बदबू आने पर शक हुआ दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो दोनों के शव फंदे पर झूल रहे थे। रवि और विमलेश के लापता होने के बाद परिवार के लोग दोनों को खोज रहे थे। आरोप है कि परिवार के बढ़ते दबाव के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाईः सीओ
इस संबंध में सीओ अतरौली का कहना है कि एक महिला और पुरुष ने आत्महत्या की है। फोरेसिंक टीम से जांच कराई गई है और शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।