नईदिल्लीलीक्स…हाथरस के सिकंदराराऊ में साकार भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं याचिकाएं
सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस हादसे की जांच करेगा। इस संबंध में सीजेआई ने सभी याचिकाओं को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश हैं।
मैनपुरी के आश्रम पर कम आ रहे अनुयाई
दूसरी ओर हाथरस हादसा के बाद साकार हरि से अनुयायियों का मोह भंग हो रहा है। मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित साकार हरि के आश्रम से कोई संदेश न आने के बाद अचानक अनुयायियों की संख्या भी कम होने लगी है। पुलिस के पहरे में कोई कमी नहीं आई है। पुलिसकर्मी जागकर रात गुजार रहे हैं। वहीं सेवादार भी अपनी वफादारी साबित करते हुए चुप्पी साधे अपना काम कर रहे हैं।