आगरालीक्स….. आगरा में अगले सप्ताह रक्षाबंधन है, उससे पहले मिनी लॉक डाउन, घेबर खरीदने बाजारों में भीड निलेगी। आगरा के मिठाई कारोबारियों की चिंता गहराती जा रही है। दो दिन के मिनी लॉकडाउन के बाद सोमवार तीन अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दुकानें खुलने पर मिठाई की कमी हो सकती है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना होना मुश्किल है।
मिठाई कारोबारियों का कहना है कि सोमवार को कुछ ही समय मिठाइयों को तैयार करने के लिए मिलेगा, जो पर्याप्त नहीं होगा। गोपालदास पेठेवाले के स्वामी अमित गोयल का कहना है कि मिठाइयों को तैयार करने के लिए कारीगरों को एक सप्ताह पहले ही अलर्ट कर दिया जाता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण वह कितना माल तैयार करें, इसके लिये वह पूरी तरह से तैयार नहीं हैं, ज्यादा माल बनाकर रखने पर खऱाब होने का डर है। रक्षाबंधन के दिन सुबह दो-तीन घंटे ही बिक्री का समय होता है। इसके बाद बहनें अपने भाइयों के घर पहुंच चुकी होती हैं।
भगत हलवाई के स्वामी शिशिर भगत का कहना है कि मिनी लॉकडाउन ने मिठाई कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी है। कारोबारी अपना माल तैयार नहीं कर पा रहे हैं। नमी का मौसम होने के कारण मिठाई को ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। लॉकडाउन के कारण कारोबारियों को पहले ही काफी नुकसान झेलना पड़ है, जिससे वह अभी तक उबर नहीं सकें हैं।
दाऊजी मिष्ठान के स्वामी जय अग्रवाल का कहना है कि लॉकडाउन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण मिठाइयों को ज्यादा तैयार करने का रिस्क नहीं लिया जा सकता। रक्षाबंधन के लिए मिठाइयों को उसी दिन तैयार करना होगा।