आगरा लीक्स… t20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. भारतीय फैंस बोले-बाय बय पाकिस्तान
दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. पाकिस्तान अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया का सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था.
गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज रिजवान अहमद ने पारी की शुरुआत की. पाकिस्तान की इस सलामी जोड़ी ने एक बार फिर से बेहतरीन साझेदारी की इसके बाद फखर ज़मान की आतिशभरी बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रन का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने कप्तान एरोन फिंच को चलता कर दिया. जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट भी गिर गया लेकिन एक छोर पर डटे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार पारी खेली और वह 49 रन बनाकर शादाब खान की गेंद पर आउट हुए. शादाब खान ने मिशन मार्स डेविड वॉर्नर स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत की राह दिखाने की कोशिश की लेकिन और मैथ्यू वेड ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 21 रन बनाने थे लेकिन मैथ्यू वेड ने शाहिद अफरीदी की ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर लक्ष्य को 1 ओवर पहले ही हासिल कर लिया.