आगरालीक्स..(Agra News 24th October) आगरा में करवाचौथ का चांद निकला, उसी समय भारत पाकिस्तान टी 20 विश्व कप में रोमांच, पाकिस्तान के लिए 152 रन का लक्ष्य, 4 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 25 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं।
भारत ने पहली बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 152 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाए और कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। विराट कोहली शॉट लगा रहे थे उसी दौरान चांद भी निकल आया। भारतीय टीम के अंतिम पांच ओवर के रोमांच के बीच ही करवाचौथ का चांद देखा।
पाकिस्तान के पांच ओवर में 35 रन
152 रन के लक्ष्य का पीक्षा करने के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरूआत अच्छी रही। कप्तान बाबर के साथ सलामी बल्लेबाज रिजवान एक के बाद गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचा रहे हैं। पांच ओवर के बाद पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं।