आगरालीक्स…News 10th November इंग्लैंड को पांच विकट से हराकर न्यूजीलैंड टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची। टी 20 विश्व के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और जेम्स नीशम ने जीत दिलाई, मिचेल को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर न्यूजीलैंड टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई। न्यूजीलैंड तीसरी बार टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

रोमांचक मुकाबला, 17 वें ओवर में बदला
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अंतिम ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया। 17 वें ओवर में 23 रन बनाए, इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पहला सेमीफाइनल पांच विकेट से जीत लिया। नीशम ने 11 गेदों पर 27 रन और डेरिल मिचेल ने 47 गेदों पर 72 नाबाद रन बनाए।