Tuesday , 21 April 2026
Home स्पोर्ट्स T-20 World Cup: This will be the playing XI of Team India for the India-Pakistan match
स्पोर्ट्स

T-20 World Cup: This will be the playing XI of Team India for the India-Pakistan match

120

स्पोटसलीक्स…टी—20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को होने वाले भारत—पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया की ये होगी प्लेइंग इलेवन…

24 अक्टूबर को टी 20 विश्व कप में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. इस हाईप्रोफाइल मैच में दोनों ही देशों के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कई फॉर्मर प्लेयर्स तो इस मैच के लिए अपनी—अपनी प्लेइंग इलेवन पहले से ही बना चुके हैं और अपनी अपनी प्रिडिक्शन के हिसाब से मैच विनर भी घोषित कर चुके हैं. हालांकि मैच में पलड़ा किसका भारी होगा और कौन जीतेगा इसका फैसला तो 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले मैच में पता चल जाएगा. आइए जानते हैं ​कि इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है…

ओपनिंग
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारत की ओपनिंग केएल राहुल और रोहित शर्मा ही संभालेंगे. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वार्मअप मैच में ईशान किशन ने केएल राहुल राहुल के साथ ओपनिंग की थी और उस मैच में शानदार अर्धशतक भी बनाया था लेकिन अगले ही वार्मअप मैच में इशान किशन की जगह रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरे. इसमें उन्होंने भी शानदार अर्धशतक मारा. केएल राहुल इस समय जर्बदसत फार्म में हैं और आईपीएल में उनका बल्ला खूब चला. ऐसे में इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और केएल राहुल के पास होगी.

मिडिल आर्डर में ये होंगे शामिल
तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली उतरेंगे, हालांकि इस समय उनकी फार्म चिंता का विषय है, लेकिन विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ सबसे शानदार है और टी—20 विश्वकप में पाकिस्तान अभी तक कोहली को आउट नहीं कर सका है. इन मैच में विराट कोहली काफी आक्रामक हो जाते हैं. ऐसे में कोहली पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं. वहीं चौथे नंबर पर सूर्य कुमार यादव, पांचवें पर रिषभ पंत बैटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

आलरांडर में हार्दिक और जडेजा
छठवें और सातवें नंबर पर आलराउंडर के रूप में हार्दिक पांडया और रविंद्र जडेजा टीम की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि हार्दिक पांड्या बॉलिंग में अपनी भूमिका अदा करेंगे या नहीं इस पर संशय है.

स्पिनर में वरुण चक्रवती/राहुल चाहर
स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर में से किसी एक को टीम में चुना जा सकता है. हालांकि इसमें चां​सेज सबसे ज्यादा वरुण चक्रवर्ती के हैं. इसका कारण ये है कि वरुण चक्रवर्ती अभी पाकिस्तान के लिए मिस्ट्री साबित हो सकते हैं.

शमी, बुमराह और भुवनेश्वर पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा
तेज गेंदबाजी का जिम्मा भारत के तीनों ही सफल गेंदबाज बुमराह, शमी और भुवनेश्वर कुमार को दिया जाना लगभग पक्का है. इनमें भुवनेश्वर कुमार की हालिया फार्म थोडी गड़बड़ है लेकिन ये गेंदबाज अपनी बॉलिंग से मैच जिताना बखूबी जानता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!