आगरालीक्स…टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के 27 गेंदों में सात रन, फखर बेफ्रिक तो आजम बने हार का कारण।
भारतीय मूल के नेत्रालवकर ने रिजवान को किया आउट
टी-20 वर्ल्डकप में अमेरिका के हाथों पाकिस्तान की हार को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की खिंचाई हो रही है। बाबर और रिजवान ने टॉस हारकर पारी की शुरुआत की तो पहला विकेट भारतीय मूल के सौरभ नेत्रालवकर ने रिजवान का लिया।
अमेरिकी गेंदबाजी से खौफ में आ गए बाबर आजम
इसके बाद तो बाबर आजम अमेरिका की गेंदबाजी के आगे इतना डर गए कि उनके बल्ले से रन ही नहीं निकल रहे थे। पहली 27 गेंदों पर उनके बल्ले से सिर्फ सात रन निकले थे और दूसरी ओर से तीन विकेट गिर चुके थे लेकिन शादाब ने एक छोर से तेजी से रन बनाए। 10वें ओवर के बाद बाबर ने हाथ खोले लेकिन तब तक काफी देरी हो चुकी थी। फिर भी बाबर ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए थे।
फखर ने लापरवाही से भरा शॉट खेला
बाबर आजम एक बार रन आउट होने से बचे तो वह फखर जमान पर बौखला उठे, इससे फखर की एकाग्रता भंग हो गई और वह लापरवाही भरा शॉट मारकर आउट हो गए।
पाकिस्तान के बाहुबली गेंद को समझ ही नहीं पाए
विश्वकप में पाकिस्तान के बाहुबली के रूप में पेश किए गए आजम खान तो नोस्टुश केंजीगे की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे पाकिस्तान की तेजी से रन बनाने की लय टूट गई। इंग्लैंड के खिलाफ भी वह बाउंसर पर शून्य पर आउट हुए थे। जो
दर्शक के कमेंट पर आजम खान पब्लिक से भिड़े
आजम खान अमेरिका के खिलाफ बगैर खाता खोले आउट हो गए, तब दर्शकों में से किसी ने उन पर कमेंट कर दिया। उसके बाद आजम खान अपना गुस्सा काबू नहीं कर सके और पब्लिक से भिड़ गए।