
पर्यटन विभाग द्वारा एडवेंचरर्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ताजनगरी में ताज बैलून फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन समेत अन्य देशों के बैलून उडान भर रहे हैं।
बैलून फेस्टिवल के दूसरे दिन सुबह 15 बैलून ने उडान भरी, इसमें से एक बैलून हवा के बहाव में उडता चला गया, इसे कहरई में एक खेत में उतारा गया। खेत में बैलून उतरते ही ग्रामीणों की भीड लग गई। बैलून की लेंडिंग बगदा और श्यामो गांव में कराई जा रही है।
बैलून फेस्टिवल में 100 लोगों को फ्री में उडान भरने का मौका दिया जा रहा है। शाम को पीएसी ग्राउंड से बैलून उडान भरेंगे और ये 60 से 70 फीट ऊचाई तक जाएंगे।
हाई टेंशन र्लोइन से खतरा
कई बैलून हाई टेंशन लाइन के पास से गुजरे, इससे बैलून में बैठे लोगों के होश उड गए। सुब सूर्योदय के साथ बैलून ने आसमान में उडान भरी और बैलून के उडान भरने का सिलसिला सुबह आठ बजे तक चलता रहा।
17 हजार रुपये चार्ज
बैलून में 100 लोगों को फ्री उडान भरने का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद लोगों को बैलून में उडान भरने के लिए चार्ज देना होगा, यह चार्ज 17 हजार रुपये रखा गया है।
Leave a comment