Saturday , 18 April 2026
Home बिगलीक्स Shoe Company owner & his wife brutally murdered in Agra
बिगलीक्स

Shoe Company owner & his wife brutally murdered in Agra

177

shoe
आगरालीक्स
….आगरा की पॉश कॉलोनी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के घर से कुछ दूरी पर जूता कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। उनकी कोठी का गेट खुला हुआ था, बाहर गाडी खडी थी और लाइट जल रही थी। वारदात के करीब नौ घंटे बाद रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस फोर्स पहुंचा, हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।  mu
फ्रेंडस शू कंपनी, हींग की मंडी के संचालक अवनीश  ग्रोवर ( 70 साल)  थाना हरीपर्वत क्षेत्र के खंदारी स्थित हनुमान चौराहे के पास (मंजू केमिस्ट और इमेजिंग सेंटर के बगल की कोठी)  अपनी पत्नी ऊषा ग्रोवर, बेटे गिरीश ग्रोवर और उनकी पत्नी रिचा ग्रोवर व दो बच्चों के साथ रह रहे थे। गुरुवार को गिरीश पत्नी और बच्चों को लेकर दिल्ली गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवनीश अश्वनी ग्रोवर शनिवार रात 11 बजे घर लौटे, संभवत उन्होंने कोठी के गेट पर गाडी खडी की और लाइट जली रहने दी, इसके बाद गेट खोला। वे अंदर के गेट पर पहुंचे, गेट खोलते ही ऊषा ग्रोवर के मुंह पर टेप बांधकर बदमाश लूटपाट कर रहे होंगे, वे शोर मचाने के लिए बाहर भागे तो बदमाशों ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। उनकी पत्नी ऊषा ग्रोवर भी बाहर की तरफ निकली तो उनकी भी हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को गैराज में डालकर गेट आधे से अधिक बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
टहलने नहीं पहुंचे तब नौ घंटे बाद चला पता
सुबह छह बजे बुजुर्ग टहलने के लिए शहीद स्मारक जाते हैं, लेकिन अवनीश ग्रोवर  नहीं आए। उनके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद था। इसके बाद उनके साथी रविवार होने के चलते महाजन के घर चाय पीने पहुंच गए, यहां भी अवनीश  ग्रोवर नहीं आए तो फोन किया, तब भी स्विच आॅफ था। इसके बाद वे उनके घर पहुंचे तो बाहर का गेट खुला हुआ था, गाडी खडी थी और लाइट जल रही थी। अंदर के दरवाजे खुले हुए थे। उन्होंने अवनीश  ग्रोवर के भाई विजय को जानकारी दी। पुलिस को फोन किया गया तब सुबह आठ बजे दोनों के शव गैराज से निकाले गए।

shoe 3मोबाइल गायब, कैश और ज्वैलरी नहीं छूई, कागजात बिखरे पडे
अवनीश  ग्रोवर और उनकी पत्नी दोनों के ही मोबाइल गायब हैं। कैश और ज्वैलरी भी बदमाश नहीं ले गए हैं। उनके कमरे में कागजात बिखरे पडे हैं। पुलिस कई दिशा में छानबीन कर रही है।
घर पर चल रहा था काम, दीपावली पर लेबर की छुटटी
अवनीश  ग्रोवर के घर पर आर्किटेक्ट जुनेजा द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। 11 नवंबर को लेबर का पैसा देने के बाद उनके कुछ दिन बाद आने के लिए कहा था, इसलिए घर पर कोई नहीं था।

धेवती की पांच दिसंबर की शादी
अवनीश  ग्रोवर की बेटी की बेटी की पांच दिसबंर की शादी थी, इसके लिए तैयारियां चल रही थी। रविवार को उन्हें आगरा आना था और कार्ड बांटने जाना था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 27 KG silver stolen from house in Agra

आगरालीक्स ..Agra News” आगरा में आधी रात को घर में घुसे बदमाश...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in Shoe sole factory in Agra

आगरालीरक्स …Agra News: आगरा में गर्मियों में आग की घटनाएं बढ़ गई...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against clerk of firm society And Chit fund Vigilance Agra sector police station

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के चिट फंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक के...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Fire break out in relay room at Bad railway station, Delhi Agra Intercity & other trains stuck, Video

मथुरालीक्स:…वीडियो …रेलवे स्टेशन बाद के रिले रूम में आग लगने से सिग्नल...

error: Content is protected !!