आगरालीक्स ..आगरा में 18 फरवरी से ताजमहोत्सव में मीत ब्रदर्स, नीति मोहन धमाल मचाएंगे। 18 से 27 फरवरी तक होने वाले ताज महोत्सव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
ताज महोत्सव का मुख्य आकर्षण निजामी ब्रदर्स की कब्बाली, मथुरा के हेमंत ब्रजवासी, गायिका नीति मोहन और मीत ब्रदर्स रहेंगे। 23 को मुशायरा और 26 को कवि सम्मेलन आकाशवाणी द्वारा कराया जाएगा।
महोत्सव में पहले दिन पं. मुरारी लाल शर्मा द्वारा ब्रज की होली, चरकुला व मयूरी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सत्य समर्पण संस्था द्वारा रामायण पर आधारित सांस्कृतिक संध्या सजेगी। हालांकि, महोत्सव में इस बार कॉमेडी का तड़का नहीं लगेगा।
सबसे महंगे मीत ब्रदर्स
ताज महोत्सव में इस बार सबसे महंगी मीत ब्रदर्स की बॉलीवुड नाइट होगी। इसके लिए उन्हें करीब 17 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। नीति मोहन को 15.2 लाख रुपये, हेमंत ब्रजवासी को 4.5 लाख रुपये, आरुषि पोखरियाल निशंक को दो लाख रुपये, निजामी ब्रदर्स को दो लाख रुपये, मोहम्मद अमन को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे।
ताज महोत्सव के कार्यक्रम
18 फरवरी, संस्था सत्य समर्पण की रामायण पर आधारित सांस्कृतिक संध्या
19 फरवरी, निजामी ब्रदर्स की कब्बाली
20 फरवरी, सारेगामा फेम मोहम्मद अमन द्वारा उपशास्त्रीय या सूफी गायन
21 फरवरी, आरुषि पोखरियाल निशंक द्वारा भगवान शिव पर आधारित नृत्य नाटिका
22 फरवरी, रीयलिटी शो स्टार नाइट: हेमंत ब्रजवासी
23 फरवरी, आकाशवाणी द्वारा मुशायरा
24 फरवरी, नीति मोहन
25 फरवरी, भोजपुरी नाइट: सुरेश कुशवाहा
26 फरवरी, आकाशवाणी द्वारा कवि सम्मेलन
27 फरवरी, बॉलीवुड नाइट: मीत ब्रदर्स