Thursday , 26 November 2026
Home आगरा Taj Mahotsav 2023: Triveni of song-music-dance on patriotism and spirituality in Surasadan, colors of Holi also scattered…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Taj Mahotsav 2023: Triveni of song-music-dance on patriotism and spirituality in Surasadan, colors of Holi also scattered…#agranews

293

आगरालीक्स… ताज महोत्सव-2023 में आज सूरसदन सभागार राष्ट्रभक्ति के गीत-नृत्य पर जोश से भर गया। आध्यात्म के रस में डुबकियां लगाईं। आगरा और मथुरा के कलाकारों के होली के गीत, मयूर नृत्य व फूलों की होली से सराबोर हो लोग झूम उठे।

श्री अरविंद शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम ने समां बांधा
श्री अरविंद शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में ताज महोत्सव-2023 के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहले साहित्यकार एवं गीतकार श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल द्वारा रचित श्री अरविंद दर्शन पर आधारित रचित राष्ट्रभक्ति आध्यात्म पर गीत-संगीत-नृत्य की त्रिवेणी बही। इसके बाद होली के रंग बिखरे।

साहित्यकार विश्वेश्र दयाल के गीतों रंग बिखरा
कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यकार सुशील सरित ने श्री दयाल की रचना मां शारदे हृदय बिराजो… से की। इसके बाद तरु छाया सक्सेना के निर्देशन में बच्चों ने स्वागतम… स्वागतम… अतिथि देव पधारे की मनोहारी प्रस्तुति दी।

आओ मिल प्रभु गुन गाएं, राष्ट्र को महान बनाएं
आरती हरि प्रसाद के निर्देशन में कलाकारों ने -आओ मिल प्रभु गुन गाएं, राष्ट्र को महान बनाएं की शानदार प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। रुचिता भटनागर के निर्देशन में बच्चों ने- श्री गुरु रवि उदयो उर मंडल, चेतन लाली जीवन भर दो से भक्ति रस में डुबकियां लगवाईं।

राष्ट्रभक्ति के तरानों से हर किसी में भरा जोश
प्रभु और गुरु भक्ति के बाद राष्ट्र भक्ति के तराने गूंजे। नृत्य निर्देशिका तरु छाया सक्सेना के निर्देशन में कलाकारों ने- स्वतंत्रता को पंख मिले धरा को, राष्ट्र निर्माण की बेला आई… ,सत्य धर्म चमको भारत में राष्ट्र को महान बनाओ… और वंदे मातरम, वंदे मातरम.. देव देव भारतम… की शानदार प्रस्तुति से लोग हतप्रभ रह गए और जोश भर गया।

आज ब्रज में होरी रे रसिया… बरजोरी से महफिल लूटी
ताज महोत्सव में अब बारी थी ब्रज की होली की, जिसे साकार किया अमरनाथ शिक्षण संस्थान मथुरा के स्कूली बच्चों ने ब्रजलोक गीत पर मयूर नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद रुचिता भटनागर के होली गीत-नृत्य ने समां बांधा तो एक बार फिर तरु छाया के निर्देशन में आयो रे कान्हा, रंगों की बहार लाया..शास्त्रीय संगीत के साथ की प्रस्तुति दी। अंत में फिर अमरनाथ शिक्षण संस्थान मथुरा के स्कूली बच्चे, आज ब्रज में होरी रे रसिया… बरजोरी से डांडिया नृत्य के साथ महफिल लूट ले गए।

कार्यक्रम का विधिवत किया शुभारंभ
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीअरविंद, श्रीमां , श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल एवं शकुंतला अग्रवाल के चित्र एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर साहित्यकार एवं कवि सुशील सरित, पवित्रा अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, शरद यादव ने किया। साहित्यकार सुशील सरित ने श्री दयाल की साहित्य साधना का उल्लेख किया।

इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमा शंकर शर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मान सिंह मनहर, डा. मधु भारद्वाज, अलका अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनिल कुमार अनिल एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Statue of Ahilyabai Holkar in Etmadpur, Agra, adorned with a gold and silver crown…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को पहनाया सोने—चांदी का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Gastric Cancer Awareness Month”, Know the Signs. Detect Early. Fight Gastric Cancer — Early Detection Can Save Lives | Dr. Bhuwanesh Sharma

आगरालीक्स…एसिडिटी की गोली से ‘दबा’ रहे हैं पेट की जलन? कहीं अंदर...

आगरा

Agra News: Death of a stray dog ​​in Agra; animal lovers demand strict action…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में बेजुबान श्वान की मौत. पशु प्रे​मी बोले—एफआईआर के तीन दिन...

agraleaksआगरा

Agra News: Agra DCP Aditya has been transferred to Badaun; IPS Shiva Singh will move from Kanpur to Agra

आगरालीक्स…आगरा के डीसीपी आदित्य का बंदायु ट्रांसफर. कानपुर से आईपीएस शिवा सिंह...

error: Content is protected !!