आगरालीक्स…दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया गिरफ्तार. सीबीआई ने 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद किया अरेस्ट. जानिए क्या बोले सिसौदिया
दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को अरेस्ट कर लिया है. शराब घोटाले के मामले में रविवार को सीबीआई ने उनसे करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ की और इसके बार उन्हें अरेस्ट कर लिया गया. मनीष सिसौदिया के अरेस्ट होने से आप नेताओं में आक्रोश फैल गया है. आप नेता संजय सिंह ने पीएम मोदीपर हमला बोले हुए कहा कि मोदी जी आपके जुर्म हमारे हौसले कम नहीं कर सकते. मनीष सिसौदिया दिल्ली के लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं. आपके मित्र अडानी लाखों करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं. हिम्मत है तो अडानी पर कार्रवाई करके दिखाओ. इससे पहले सीबीआई द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद आम आदी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. साउथ दिल्ली पुलिस ने कुल 50 लोगों को हिरासत में लिया जिसमें 42 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थीं.

इससे पहले मनीष सिसौदिया ने कहा कि मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि भले ही मुझे जेल जाना पड़े लेकिन आप देश की सेवा करते रहिएगा. उन्होंने कहा कि बच्चों पढ़ाई बिल्कुल मेहनत से करनी है. मां—बाप का नाम रोशन करना है और अगर ठीक से पढ़ाई नहीं की तो मुझे तकलीफ होगी और मैं खाना छोड़ दूंगा.