आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहोत्सव में कल कवि सम्मेलन, प्रवेश निशुल्क, शिल्पग्राम में जसबीर जस्सी की प्रस्तुति। देखें अन्य कार्यक्रम।
आगरा के शिल्पग्राम, सूरसदन, अटल उद्यान और सदर बाजार में ताजमहोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 27 फरवरी तक चलने वाले ताजमहोत्सव में शनिवार को सूरसदन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आज शिल्पग्राम में जसवीर जस्सी देंगे प्रस्तुति
ताजमहोत्सव के तहत शिल्पग्राम में शुक्रवार को जसवीर जस्सी अपने सुपरहिट गानों पर प्रस्तुति देंगे, एक के बाद एक मुक्ताकाशीय मंच पर प्रस्तुति दी जाएगी।
कवि सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क
अशोक कुमार चौबे, संयोजक कवि सम्मेलन, ताज महोत्सव समिति आगरा ने बताया कि शनिवार को रात 8.30 बजे से सूरसदन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश निशुल्क है। विनीत चैहान, मनवीर मधुर, कमलेश मौर्य, बागीश दिनकर, डाॅ. विष्णु सक्सेना, राजेश चेतन, डाॅ. रुचि चतुर्वेदी, नीलोत्पल म्रणाल, डाॅ. राजबहादुर राज, डाॅ. सौनरुपा विशाल, कु. आहुति प्रस्तति देंगी।