आगरालीक्स… ताज महोत्सव 2025 के लिए होने वाले आडिशन कल शनिवार और रविवार को. आगरा के कलाकारों के लिए हो रहे हैं आडिशन. डांस, सिंगिंग में दिखा सकते हैं अपना टैलेंट
ताज महोत्सव 2025 के लिए स्थानीय कलाकारों के होने वाले आडिशन 4 व 5 जनवरी 2025 को होंगे. इस संबंध में ताज महोत्सव समिति के सचिव की ओर से सूचना जारी की गई है. उन्होंने बताया कि आडिशन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होटल ग्रांड, आगरा कैंट पर आयेाजित किया जाएगा.
इसमें विभिन्न विधाओं यथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन, नृत्य, गजल, मिमिक्री आदि के कार्यक्रम हेतु स्थानीय इच्छुक कलाकार प्रतिभाग करने का कष्ट करें। उन्होंने यह भी बताया है कि सभी प्रतिभागी सचिव, ताज महोत्सव समिति को सम्बोधित प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिसमें प्रतिभागी का नाम, पता एवं मोबा० न० के साथ अपनी प्रस्तुत विधा के बारे में सूचना दिनाँक 04 एवं 05 जनवरी 2025 को कार्यक्रम से पहले रजिस्टर करायें। अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64 ताज रोड, आगरा पर सम्पर्क किया जा सकता है।