Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Taj Mahotsav 2026: Know how much the festival will cost and how to apply for stalls…#agranews
टॉप न्यूज़

Taj Mahotsav 2026: Know how much the festival will cost and how to apply for stalls…#agranews

364

आगरालीक्स…ताज महोत्सव 2026 में जानिए कितने रुपये खर्च होंगे, कौन से कलाकार आ सकते हैं. स्टॉल्स के लिए कैसे करें आवेदन सहित जानें पूरी जानकारी..मंडलायुक्त ने ली जानकारी

ताज महोत्सव 2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को ताज महोत्सव समिति की बैठक हुई। पर्यटन विभाग द्वारा ताज महोत्सव की तैयारियों से सम्बन्धित कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी। ताज महोत्सव के आयोजन हेतु दो स्थल प्रस्तावित किए गये जिसमें एक आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास बने मैदान और दूसरा, तोरा चौकी के पास स्थल (लगभग 27 एकड़) का प्रस्ताव रखा गया। आयुक्त द्वारा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी महोदय को निर्देश दिए गये कि डीसीपी, एसीपी, एसीपी ट्रैफिक और फायर अधिकरियों के साथ दोनों प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर फाइनल स्थल का चयन सुनिश्चित करें। स्थल का जल्द ही फाइनल लेआउट प्लान बना लिया जाए।

स्टॉलों की बुकिंग के लिए फार्म भरे जा रहे. 8 फरवरी तक आवेदन
आयोजन हेतु विभिन्न टेण्डरों की टाईम लाईन के बारे में अवगत कराया कि इवेंट मैनेजमेंट, आर्टिस्ट मैनेजमेंट हेतु एजेंसी, बैनर-होर्डिंग्स एवं प्रिन्ट डिजायन एजेंसी आदि के टेण्डर जारी किए जा चुके हैं। निर्देश दिए गये कि दिसंबर माह के अंत तक सभी सम्बन्धित एजेंसियों का चयन कर लिया जाए। वहीं आयोजन स्थल पर स्टालों की बुकिंग हेतु 8 दिसंबर से ही फाॅर्म का वितरण शुरू हो चुका है, 8 फरवरी 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। निर्देश दिए गये कि जनहित में सरकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विभागों से सम्बन्धित स्टालें भी लगवायीं जाएं। 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक कलाकारों के आवेदन मांगे गये हैं। वहीं 20 जनवरी 2026 तक स्थानीय स्तर के कलाकारों की सूची फाइनल हो जाएगी।

इन स्थानों पर होंगे आयोजन, बॉलीवुड नाइट भीहोगी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कलाकारों की स्थिति पर चर्चा की गयी। निर्देश दिए गये कि चयनित आयोजन स्थल के अलावा आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, सदर बाजार, फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर आदि जगहों पर पूर्व की भांति कार्यक्रम का आयोजन कराये जाएं। बाॅलीवुड नाइट में इस बार किसी विख्यात व बड़े कलाकार को आमंत्रित किया जाए। मुख्य मंच के अलावा मैदान में एक अलग से छोटा मंच बनाए जाने पर भी विचार किया गया जिसमें प्रतिदिन स्थानीय व बाल कलाकारों को कला प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके और महोत्सव में आने वाले लोग मनोरंजन का भरपूर लाभ लें। ताज महोत्सव 2026 के अनुमानित व्यय पर चर्चा की गयी। अवगत कराया गया कि इस बार ताज महोत्सव हेतु सम्भावित व्यय की अनुमानित लागत 5.71 करोड़ रखी गयी है।

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनुज कुमार, सीएमओ अरूण श्रीवास्तव, उद्यान अधीक्षक रजनीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!