आगरालीक्स…आगरा में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वोटर लिस्ट तहसीलों पर पहुंंची. 30 दिसंबर तक नाम जोड़ने—बदलने के साथ आपत्ति करा सकते हैं दर्ज
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एबी सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद-आगरा की समस्त तहसीलो एवं समस्त विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकगण को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है और उसकी एक प्रति मेरे कार्यालय और खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति उक्त निर्वाचक नामावली का कार्यालय समय में निरीक्षण कर सकता है।
यदि नामावली में किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के लिये कोई दावा अथवा किसी प्रकार के अन्य विवरणों के सम्बन्ध में कोई संशोधन अपेक्षित हो अथवा सम्मिलित किसी नाम के सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो तो उसे दिनांक 24 दिसम्बर, 2025 से 30 दिसम्बर, 2025 को या उससे पूर्व प्रपत्र-2, 3 या 4 में, जो भी उपयुक्त हो, दाखिल किया जाए। प्रत्येक ऐसा दावा या आपत्ति मेरे कार्यालय या खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में उपर्युक्त दिनांक तक प्रस्तुत किया जा सकता है।