आगरालीक्स …आगरा में आज से ताजमहोत्सव का आगाज होगा, यहां पफैमिली संग शॉपिंग के साथ जमकर मस्ती कर सकेंगे, बॉलीवुड सिंगर प्रस्तुति देंगे, प्रवेश टिकट 50 रुपये की है।
शिल्पग्राम में शनिवार शाम 6:30 बजे 10 दिवसीय ताज महोत्सव का शुभारंभ होगा। देश भर के 350 से ज्यादा शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं 1800 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में शिल्पग्राम के साथ सदर बाजार, सूरसदन, क्वींस मेरी लाइब्रेरी, पालीवाल पार्क, आगरा कालेज, ग्रांड होटल और स्टेडियम में भी कार्यक्रम होंगे।
जावेद अली की आवाज से होगा शुभारंभ
शनिवार को ब्रज के लोकनृत्य और पार्श्व गायक जावेद अली के सुरों से होगा। संजीवनी, ममता शर्मा, अनूप जलोटा, अभिजीत सावंत के सुरों से महोत्सव गूंजेगा तो वहीं लाफ्टर शो का तड़का भी लगेगा। इस बार शिल्पग्राम की जगह सूरसदन में ही मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

ताज महोत्सव आयोजन समिति के सचिव दिनेश कुमार के मुताबिक, 22 मार्च को मीर ओ गालिब मुशायरा होगा, जिसमें प्रो. वसीम बरेलवी, मंसूर उस्मानी, डा. नवाज देवबंदी, ताहिर फराज, शकील आजमी, डा. नसीम निकहत, अना देहलवी, जीनत एहसान कुरैशी, अकील नोमानी, अतुल अजनबी, कलीम समर, खालिश अकबराबादी शेर ओ शायरी पेश करेंगे। 25 मार्च को सूरसदन में ही कवि सम्मेलन होगा, जिसमें डा. विष्णु सक्सेना, अनामिका अंबर, डा. सुरेश अवस्थी, डा. प्रवीन शुक्ला, संजय झाला, मदन मोहन समर, शशिकांत यादव, सीता सागर, दिनेश रघुवंशी, योगेंद्र शर्मा, पवन आगरी काव्यपाठ करेंगे।
Leave a comment