आगरालीक्स… आगरा के ताजमहल और फतेहपुरसीकरी आइकोनिक स्मारक में शामिल हो गए हैं, इससे इन दोनों स्मारकों का दीदार करने आ रहे पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढाई जाएगी, साथ ही लपके भी स्मारकों से खत्म किए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा 21 मार्च को आगरा आ जाएंगी। 22 को भी उनकी यहीं पर बैठक होगी। पहले दिन यानी 21 मार्च को पर्यटन सचिव प्रशासनिक, पुलिस और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक होगी। बैठक में इन दोनों स्मारकों में आने वाले सैलानियों को होने वाली परेशानियों को लेकर चर्चा होगी और योजनाएं बनाई जाएंगी। 22 मार्च को पर्यटन सचिव पहले फतेहपुरसीकरी और उसके बाद ताजमहल की विजिट करने जाएंगी