आगरालीक्स ..आगरा के ताजमहोत्सव में नचांगे सारी रात,मैं तेरा बॉयफ्रेंड फेम मीत ब्रदर्स बॉलीवुड नाइट में प्रस्तुति देंगे, देखें पूरा कार्यक्रम।
आगरा में ताजमहोत्सव 2020 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। 10 दिवसीय ताजमहोत्सव में इस बार कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से सतरंगी छटा बिखेरेंगे। गायिका नीति मोहन, मीत ब्रदर्स अपने गानों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करेंगे। निजामी ब्रदर्स की कव्वाली, अमन का सूफी गायन भी समां बांधेगा।
ताजमहोत्सव के कार्यक्रम
18 फरवरी शाम 6.40 उद्घाटन, ब्रज की होली पं. मुरारीलाल शर्मा
‘ 18 फरवरी रात्रि 8 बजे रामायण पर आधारित शाम सत्य समर्पण
‘ 19 फरवरी रात्रि 8 बजे कव्वाली निजामी ब्रदर्स
‘ 20 फरवरी रात्रि 8 बजे सूफी गायन मो. अमन
‘ 21 फरवरी रात्रि 8 बजे गंगा अवतरण आरुषी पोखरियाल
‘ 22 फरवरी रात्रि 8 बजे रीएलिटी शो स्टार नाइट हेमंत ब्रजवासी
‘ 23 फरवरी रात्रि 8 बजे मुशायरा
‘ 24 फरवरी रात्रि 8 बजे बालीवुड नाइट नीति मोहन
‘ 25 फरवरी रात्रि 8 बजे भोजपुरी नाइट सुरेश कुशवाह
‘ 26 फरवरी रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन
‘ 27 फरवरी रात्रि 8 बजे बालीवुड नाइट मीत ब्रदर्स