आगरालीक्स ..आगरा में युवक की मौत से आक्रोशित भीड द्वारा तोरा चौकी में तोडफोड और आग लगाने पर सीओ द्वारा आटो से से भागने पर तबादला, दो और सीओ बदले गए।
आगरा में 31 दिसंबर को ताजगंज के करबना निवासी पवन ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे थे, पुलिस चेकिंग कर रही थी, ट्रैक्टर ट्रॉली की स्पीड तेज होने से अनियंत्रित होकर गडढे में गिर गई, हादसे में पवन की मौत होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों की पिटाई लगा दी थी, तोरा चौकी में तोडफोड और आग लगा दी थी।
सीओ सदर महेश कुमार का तबादला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तोरा चौकी में तोडफोड और भीड द्वारा आग लगाए जाने पर सीओ सदर आटो से भाग गए थे। इस मामले में ताजगंज इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सहित चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। अब सीओ सदर महेश कुमार का सीओ अछनेरा के पद पर तबादला कर दिया गया है।
सीओ छत्ता बनाए गए सीओ सदर
एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ छत्ता राजीव कुमार का सीओ सदर के पद पर तबादला किया है। सीओ छत्ता के पद पर सीओ अछनेरा सुरेश चंद्र को भेजा गया है।