आगरालीक्स…आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया महिला दिवस. शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित…
आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में महिला दिवस मनाया गया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं व महिला कर्मचारियों को पुष्प व पट्टिका से विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी व उनकी पत्नी पूनम द्विवेदी ने सम्मानित किया. वरिष्ठ आचार्य रजनी गुप्ता ने कहा कि आज के समय में महिलाएं ग्रहणी बनकर नहीं रही बल्कि बहुत सारे क्षेत्रों में आगे निकल चुकी हैं. उन्होंने कहा के महिलाओं को समाज में समानता के साथ आगे बढ़ाना चाहिए.

कार्यक्रम में उपप्रधानचार्य अरविंद कुमार मिश्रा, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, किशन सारस्वत, तेजपाल सिंह, सुबोध पोरवाल, रुचि जैन, अंशु शर्मा, पूनम पांडेय आदि उपस्थित रहे.