Wednesday , 14 January 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Telecom company technician killed his wife, two sister and himself
अलीगढ़ लीक्स

Telecom company technician killed his wife, two sister and himself

suicide
अलीगढलीक्स
 (चमन शर्मा)….. मोबाइल टॉवर कंपनी के तकनीशियन ने अपनी पत्नी, दो बेटियों की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना के वक्त बड़ी बेटी व छोटा बेटा ताऊ के घर गए हुए थे।
मूल रूप से छर्रा के गांव राजमऊ निवासी किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला पवन शर्मा पुत्र स्व. ओमप्रकाश दिल्ली की मोबाइल टॉवर कंपनी में काम करता था। परिवार के साथ बेगमबाग निवासी सुनील उपाध्याय के मकान में पहली मंजिल पर आगे के हिस्से में पत्नी, तीन बेटी, एक बेटे के साथ किराये पर रहता था। पवन शर्मा (40) ने अपनी पत्नी सीमा (38), दो बेटियों पलक (12) व नेहा (9) की गला दबाकर हत्या कर खुद को गोली मारकर जान दे दी।
पवन का बड़ा भाई राजू परिवार संग किशनपुर में किराये पर रहता है। पवन व राजू की पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं। पवन का बेटा अनमोल (5) दो दिन से राजू के घर पर था। वाकया बृहस्पतिवार सुबह का है, जब बड़ी बेटी काजल (16) रोजाना की तरह सुबह साढ़े छह बजे कोचिंग के लिए निकली तो उसे पवन रमेश विहार स्थित कोचिंग सेंटर तक छोड़ने गया और उससे कहा कि वह कोचिंग के बाद ताऊ के घर किशनपुर चली जाए। हम लोग गंगा स्नान को जाएंगे।
काजल कोचिंग के बाद किशनपुर पहुंच गई। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे पवन ने अपने भाई राजू के मोबाइल पर फोन मिलाकर अपने बेटे अनमोल से बात करने की इच्छा जताते हुए कहा कि अब वह आखिरी बार बात कर रहा है। इतना सुनते ही राजू की पत्नी योगेंद्री के कान खड़े हुए और वह कुछ कह पाती, तब तक फोन कट गया। इसके बाद योगेंद्री व काजल ने करीब 40-50 बार पवन का फोन मिलाया। मगर रिसीव नहीं हुआ। इस पर योगेंद्री ने अपने पति राजू को पूरी बात बताई। इस पर राजू ने अपने बेटे गौरव को पवन के घर भेजा। पीछे-पीछे राजू खुद चला आया।
यहां आकर देखा तो घर दोनों ओर से अंदर से बंद था। जंगले में से झांका तो दोनों बेटियों की लाश बेड पर पड़ी थीं। इसके बाद दरवाजे तोड़कर अंदर देखा तो दूसरे कमरे में पवन व सीमा की लाश पड़ी थीं। पवन के सीने में तमंचे से गोली धंसी हुई थी और खून बह रहा था। तमंचा बराबर ही पड़ा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide, Full detail

अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News : FIR lodge against Gym owner for molesting woman#Aligrahnews

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News : जिम संचालक ने युवती से दोस्ती की, होटल बुलाकर...

error: Content is protected !!