आगरालीक्स…(6 November 2021 Agra News) आगरा में दिवाली के बाद से मौसम बदल गया. 14 डिग्री से भी नीचे पहुंचा तापमान. आज दिन में कुछ ही समय निकली धूप. जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
14 डिग्री से नीचे पहुंच गया तापमान
आगरा में मौसम बदल गया है. दिवाली के बाद काफी चेंजेस आए हैं. शनिवार को मौसम में खासा परिवर्तन देखने को मिला. सुबह नौ बजे तक सर्दी का अहसास होता रहा. कई इलाकों में धुंध छाई रही. सुबह दस बजे के बाद धूप निकली लेकिन उसका असर काफी कम था. यही कारण रहा कि दिन में धूप गायब हो गई और मौसम एकसा बना रहा. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 28.9 रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम रहा.
आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर का तापमान एक बार फिर से बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. ये कुछ एक सप्ताह तक रहेगा इसके बाद फिर से मौसम बदलेगा और दिन में भी सर्दी का अहसास होगा.
07-Nov | 15.0 | 29.0 | ![]() | Sunny Day |
08-Nov | 16.0 | 30.0 | ![]() | Sunny Day |
09-Nov | 16.0 | 31.0 | ![]() | Sunny Day |
10-Nov | 16.0 | 31.0 | ![]() | Sunny Day |
11-Nov | 16.0 | 31.0 | ![]() | Sunny Day |
12-Nov | 16.0 | 31.0 | ![]() | Sunny Day |