आगरालीक्स…. आगरा की थापर गैस एजेंसी के मालिक नवल किशोर थापर का निधन हो गया है। कनाडा में उनका निधन हुआ है, उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे है।
आगरा की सबसे पुरानी थापर गैस एजेंसी के मालिक नवल किशोर थापर का लॉयर्स कॉलोनी में घर है। अभी वे कनाडा में थे, वहां उनका निधन हो गया है। आटोमोबाइल्स इंजीनियर नवल किशोर थापर ने कनाडा में अंतिम सांस ली।
उनके परिवार में पत्नी संगीता, बेटे मयंक थापर और प्रतीक थापर हैं। उनके निधन की खबर अमर उजाला के वरिष्ठ संपादक राजेंद्र त्रिपाठी जी ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
अमर उजाला के वरिष्ठ संपादक राजेंद्र त्रिपाठी जी की पोस्ट
अलविदा थापर साहब !!!
आंखे नम है, दिल में अजीब सी टीस है। आगरा ने अाज एक खुशमिजाज इंसान खो दिया-श्री नवल किशोर थापर को। हां… हां…वही थापर गैस एजेंसी वाले। वही लायर्स कॉलोनी वाले। सुख-दुख में हर के साथ खड़े होने वाले। अच्छी तरह से तो याद नहीं पर लोग बताते हैं कि थापर गैस एजेंसी आगरा की शुरूआती दिनों की है। जब यह पोस्ट मै लिख रहा हूं तो उनको गए हुए तीन चार घंटे बीते हैं। कनाडा में उन्होने अंतिम सांस ली।
थापर साहब पेशे से कारोबारी,दिल से आर्टिस्ट/अार्किटेक्ट और एकेडेमिक्स में आटोमोबाइल्स इंजीनियर। पर इन सब से ऊपर एक उम्दा इंसान। किसी के लिए कुछ भी हों पर मेरे लिए तो बड़े भाई समान। मेरा तो कोई बड़ा भाई नहीं लेकिन थापर साहब मिले तो लगा कि ऐसा ही होता होगा बड़ा भाई। कभी कभी तो इससे भी ऊपर। मन बेहद उदास है। लिखने को तो बहुत है पर आज नहीं….
मेरी संवेदना थापर परिवार के साथ है। संगीता भाभी पर क्या बीत रही होगी यह शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
मयंक थापर और प्रतीक थापर (पुत्रगण), पुत्री समान दोनों पुत्र वधुएं (कनिका और निष्ठा), इनके प्रति अथाह प्यार का सागर थे थापर साहब। तुम सब अपना खयाल रखना बच्चों !
Leave a comment