आगरालीक्स… आगरा में एसएन की इमरजेंसी के समीप राजामंडी चौराहा बंद करना हो सकता है खतरनाक। इमरजेंसी परिसर में आग के बाद नहीं हटाए गए बेरिकेंडिग। तिराहे पर जाम

चौराहा बेरीकेडिंग लगाकर किया है बंद
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी राजा मंडी चौराहे के समीप बनी हुई है। एमजी रोड की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजा की मंडी चौराहे को बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है।
इमरजेंसी तिराहे पर लगता है जाम
हरीपर्वत से राजा की मंडी की ओर और नूरी दरवाजा की ओर से आने वाले वाहन इमरजेंसी तिराहे पर मोड़ से कटकर राजा मंडी की ओर रॉंग साइड से जाते हैं।
रॉंग साइड से आते हैं क्रास करते हैं वाहन
इसकी वजह से इमरजेंसी आने वाले वाहनों, मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों को तुरंत इलाज में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
आगरालीक्स उठा चुका है समस्या को
आगरालीक्स ने इस चौराहे के बंद होने से सेंटजोंस चौराहे पर दबाव बढ़ने के बारे और इमरजेंसी मे आने-जाने वाले तीमारदारों की समस्या को लेकर मसला कई बार उठाया है।
दुकानदारों ने फिर उठाई चौराहा खोलने की मांग
नूरी दरवाजा, सेटजोंस, राजामंडी के व्यापारियों ने एक बार फिर इस चौराहे को खुलवाने की मांग की है, जिससे इमरजेंसी के मरीजों को सुविधा मिलने के साथ दुकानदारों को भी राहत मिल सके।