आगरालीक्स…आगरा में सेना का एक कमांडो पैराशूट जंपिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन में फंसने से शहीद। सेना के अस्पताल भी ले जाया गया, नहीं बच सकी जान।
जम्मू-कश्मीर में तैनात थे कमांडो अंकुर शर्मा
बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के कमांडो अंकुर शर्मा आज पैराशूट जंपिंग के दौरान पैराशूट मलपुरा के ड्राप जोन से दूर हाइटेंशन लाइन में उलझ गया था।
पैराशूट से निकलकर नीचे गिरे
इसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिरे। ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सेना के अधिकारी भी आ गए और घायल कमांडो को मिलट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।