आगरालीक्स… आगरा नगर निगम में सदन की बैठक में भ्रष्टाचार के आरोपी राकेश बंसल को ओएसडी बनाने पर मेयर के जवाब पर भड़के विपक्षी पार्षद। नोकझोंक, हंगामे के बाद धरना। सदन छोड़ गईं मेयर…
प्राइवेट कर्मी राकेश बंसल पर हैं आरोप

आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे प्राइवेट कर्मचारी राकेश बसंल को मेयर कार्यालय का ओएसडी बनाया गया है, जिसका विपक्षी पार्षद विरोध कर रहे हैं।
बजट सदन शुरू होते ही विपक्षी पार्षदों का हंगामा

नगर निगम में आज बजट सदन आयोजित किया गया। सदन शुरू होते ही विपक्षी पार्षदों ने राकेश बसंल को मेयर कार्यालय का ओएसडी बनाए जाने का विरोध किया।
मेयर बोलीं- आरोप सिद्ध नहीं तो मैं कैसे मान लूं , वो भ्रष्टाचारी है
इस पर मेयर ने कहा कि ढाई साल में राकेश बंसल पर जो आरोप लगे हैं, वह अभी तक सिद्ध नहीं हुए हैं तो मैं कैसे मान लूं कि वो भ्रष्टाचारी है।
भाजपा और विपक्षी पार्षदों में नोकझोंक, धरना
इस पर विपक्षी पार्षदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पार्षद धरने पर बैठ गए। इस पर भाजपा और बसपा सहित अन्य विपक्षी दलों के बीच जमकर तकरार होना शुरू हो गया। इस बीच मेयर हेमलता दिवाकर सदन को छोड़कर चली गईं।