Saturday , 6 December 2025
Home आगरा The first Prakash Purav of Guru Granth Sahib ji in Agra completed with great pomp#agranews
आगरासिटी लाइव

The first Prakash Purav of Guru Granth Sahib ji in Agra completed with great pomp#agranews

आगरालीक्स…(7 September 2021 Agra News) “सब सिखन को हुकम है गुरु मान्यो ग्रंथ”. आगरा में गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पूरब धूमधाम से संपन्न…

धूमधाम से मनाया गया पहला प्रकाश पूरब
सिख धर्म के पावन गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पूरब बहुत ही धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक ढंग से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा सिंह सभा माईथान में आयोजित किया गया जिसमें महान कीर्तनकार वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर रसना द्वारा गुरबाणी का गायन कर सभी को भक्ति भाव से भर दिया. उन्होंने “बाणी गुरु गुरु है बाणी, विच बाणी अमृत सारे ” एवं “तेरी बानी तेरी बानी तेरी बानी निर्मल निर्मल निर्मल तेरी बानी” शब्द का गायन कर गुरु ग्रंथ साहिब जी के महानता के बारे में बताया उन्होंने कहा किसी भी ग्रंथ में अल्लाह,राम, रहीम, करीम, क्रिशन ,गिरधारी ,मुरारी वाहेगुरु इकट्ठे नहीं मिलेंगे केवल गुरु ग्रंथ साहिब एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें कृष्ण मुरारी गिरधारी भगवान अल्लाह रहीम करीम वाहेगुरु सब को जगह मिली है.

गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों की सबसे ज्यादा जरूरत
उन्होंने कहा दुनिया में ग्रंथ अनेक हैं लेकिन गुरु ग्रंथ एक है. आज के भयानक युग में गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों की सबसे ज्यादा जरूरत है. आज हर इंसान गुरु ग्रंथ साहिब के अनुसार अपना जीवन जिये तो दुनिया से हर तरह का वैर,विरोध, ईरखा, द्वेष नफरत मिट जाएगा केवल प्रेम भाईचारा सच और सरबत के भले की सोच रह जाएगी. जयकारों की गूंज के बीच भाई साहब के कीर्तन की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की. इससे पूर्व रहरास साहिब का पाठ किया गया. उपरांत स्त्री सिंह सभा माई थान की महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन गायन किए गए एवं गुरुद्वारा माई थान के हजूरी रागी भाई बृजेंद्र सिंह ने कीर्तन किया. कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ. जिसे सर्व धर्म के लोगों ने एक साथ बैठकर ग्रहण किया. गुरुद्वारा प्रमुख भाई कंवलदीप सिंह ने एवं हेड के ग्रंथी भाई कुलविंदर सिंह ने आई हुई संगत का हार्दिक धन्यवाद किया. इस दौरान गणमान्य लोगों में गुरमीत सिंह सेठी, रिंकू गुलाटी, सतीश अरोड़ा, संजय जट्टाना, दलजीत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री बंटी ग्रोवर, हरजिंदर सिंह, अशोक अरोड़ा, दलजीत सिंह,रोहित कत्याल और अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही. इससे पूर्व सुबह का दीवान गुरूद्वारा गुरु के ताल पर आयोजित हुआ जहां हजूरी रागी ने गुरुवाणी का गायन किया. मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सभी के भले की अरदास की.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!