नईदिल्लीलीक्स… भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट की दोनों टीमों की पहली पारी जडेजा शो रही। फालोऑन के बाद भी श्रीलंका का बुरा हाल है।
जडेजा के बराबर भी नहीं रन नहीं बना सकी
भारत के आठ विकेट पर 574 रन के जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 रन पर सिमट गई। यह स्कोर रवींद्र जडेजा के 175 रन से भी एक रन कम रहा।
बल्ले के बाद गेंद से भी जडेजा का जलवा
बल्ले के बाद जडेजा ने गेंद से भी कमाल दिखाया और मात्र 13 ओवर में 41 रन देकर श्रीलंका की आधी टीम को वापस भेज दिया। उऩ्होंने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।
दूसरी पारी में भी संघर्ष कर रही श्रीलंका
भारत ने 400 रन की बढ़त के बाद श्रीलंका को फालोऑन खिलाया लेकिन दूसरी पारी में भी श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे जूझते नजर आए। समाचार लिखे जाने तक 120 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। इस पारी में अब तक अश्विन दो, जडेजा एक औऱ शमी एक विकेट ले चुके थे।
आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को किया परेशान
पाकिस्तान औऱ आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 476 रन पारी घोषित होने के बाद समाचार लिखे जाने तक वार्नर का विकेट खोकर एक विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। वार्नर 68 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा 84 और लाबुशाने 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।