Monday , 20 April 2026
Home Sports Women’s World Cup: India’s 107-run victory over Pakistan, Deepti Sharma of Agra also shines
Sportsटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सस्पोर्ट्स

Women’s World Cup: India’s 107-run victory over Pakistan, Deepti Sharma of Agra also shines

119

नईदिल्लीलीक्स… महिला विश्वकप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से करारी शिकस्त दी है। आगरा की दीप्ति का भी शानदार प्रदर्शन।

भारत को शुरुआत में ही झटका लगा

महिला विश्वकप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ। भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 244 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। भारत का पहला विकेट शैफाली वर्मा के चार रन के स्कोर पर गिर गया, शैफाली शून्य के स्कोर पर आउट हो गई।

मंधाना- दीप्ति ने पारी को संभाला

इसके बाद स्मृति मंधाना ने आगरा की दीप्ति शर्मा के साथ पारी को संवारने के साथ पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई करना जारी रखा। भारत के 96 रन के स्कोर पर दीप्ति 40 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद मंधाना भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकीं।

मिताली, हरमन और रिचा सस्ते में आउट

कप्तान मिताली राज  9, हरमन प्रीत कौर 5, विकेटकीपर रिचा घोष 1 रन पर आउट होने पर भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई।

राना औऱ पूजा की धुआंधार पारी से सम्माजनक स्कोर

इसके बाद स्नेह राना और आलराउंडर पूजा वस्त्राकर ने भारतीय पारी को संवारा। पूजा ने 59 गेंदों में 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली, उनका साथ स्नेह राना ने दिया और 48 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रही।

राजश्री गायकवाड़ की घातक गेंदबाजी

भारत की पारी के जवाब में पाकिस्तान ने सधी शुरूआत की लेकिन पाक का स्कोर 28 रन पर पहुंचा तो भारत को पहली सफलता राजश्री गायकवाड़ ने दिलाई और जावेरिया खान को 11 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के ऊपर पूरी तरह से हावी हो गए और पाकिस्तान के एक बाद एक विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

पाक की आधी टीम 70 रन पर पैवेलियन लौटी

पाकिस्तान की ओर से सिद्रा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। कप्तान बिस्माह मारूफ 15 रन ही बना सकीं। पाक की आधी टीम 70 रन पर पैविलयन लौट चुकी थी। पाक की पूरी टीम 43 ओवर में 137 रन ही बना सकीं।

भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट राजश्री गायकवाड़ ने 31 रन देकर चार विकेट लिए। झूलन गोस्वामी के हिस्से में दो विकेट आए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!