आगरालीक्स…(26 December 2021 Agra News) 15 दिन में ही उखड़ गई नई बनी सड़क…सड़क की गिट्टी हो गई अलग. ठैकेदार को दिखाई हालत तो कैमरा देख भाग खड़ा हुआ…
रुनकता में घटिया सामिग्री से बनाई सड़क
सरकार को पलीता लगाने में सिचाई विभाग भो कम नही है। पन्द्रह दिन पहले बनी सड़क की गिट्टी अलग अलग हो गयी। बनी हुई सड़क की नापतोल करने गए ठेकेदार व सिचाई विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीणो ने सड़क की हालत दिखाई तो कैमरा देख भाग खड़े हुए। सिकंदरा रजवाह नहर किनारे सिचाई विभाग द्वारा अरसेना के पास सड़क पर डाबरीकरण कराया। लेकिन सड़क बनने के पन्द्रह दिन बाद ही सड़क की पोल खुल गयी। सड़क से गिट्टी अलग अलग हो गयी।
घटिया सामग्री से उखड़ी सड़क,सीएम से होगी शिकायत
रविवार को सड़क की नापतोल करने गए ठेकेदार व सिचाई विभाग के कर्मचारियों को देखा ग्रामीण मोके पर पहुच गए. सड़क की नापतोल करते वीडियो बनाई तो नापतोल करने की गयी टीम बचने लगी. ओमवीर नेताजी ने मामले की शिकायत एसडीएम किरावली से की है। कल मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत भेजेंगे. अरसेना ओमवीर नेताजी ने बताया कि घटिका सामग्री लगाकर सरकार के राजस्व पर डाका डाला जा रहा.