आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी में सबसे अधिक कार खरीदने वालों की संख्या देश में दूसरे स्थान पर. एक साल में खरीदी गईं 4.43 लाख कार…इस राज्य में खरीदी गईं सबसे अधिक कार
यूपी में कार खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इसके आंकड़े जारी किए गए हैं. पिछले वित्त वर्ष में यूपी में 4.43 लाख कारों की बिक्री की गई है जो कि देश में दूसरी सबसे अधिक संख्या है. वहीं पहले स्थान पर महाराष्ट्र है जहां पर एक साल में 4.48 लाख कार बेची गई हैं. यूपी से देश के कई राज्य जैसे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु तक काफी पीछे हैं.
इस संबंध में आटोमोबाइल इंडस्ट्री का मानना है कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों में तेजी की वजह से कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है. अगर यह तेजी ऐसी ही रही तो यूपी इस साल कार बिक्री के मामले में देश में टॉप पर पहुंच जाएगा.
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दोगुनी
ई वाहन सेक्टर में पिछले तीन सालों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है. 2022 में यूपी में जहां 1.62 लाख ई वाहन बिके थे तो 2023 में यह 2.78 लाख हो गए. वर्ष 2024 में 3.02 लाख ई वाहन बिक गए.