आगरालीक्स…प्रधानमंत्री आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित. आपरेशन सिंदूर के बाद पहला बयान
पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे पहली बार देश को संबोधित करेंगे. यह आपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन होगा. भारती सेना की सख्त चेतावनियों के बाद अब पीएम मोदी के संबोधन पर दुनिया की नजरें हैं.माना जा रहा है कि पीएम मोदी पिछले करीब एक सप्ताह से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे घटनाक्रम को संबोधित करेंगे. इससे पहले भारत और पाकिसतान के साथ सीजफायर समझौता हुआ हे. इसमें देश की समाओं के कैसे हालात हैं, पाकिस्तानियों का कैसा रुख है, सैनिकों को क्या दिेशा निर्देश हैं, आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है, इन सवालों की तमाम जानिकारियां तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से दी है.
सोमवार को प्रेसवार्ता में डीजी ओपरेशंस ने कहा कि पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों के साथ खड़ी हुई है। एयर मार्शल एके भारती ने एक सवाल के जवाब में कहा कि तुर्किए र्डोंस हों या किसी अन्य देश के ड्रोंस हमारे एयर डिफेंस के सामने सभी बेबस नजर आए। वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि नौसेना की फ्लीट ने संयुक्त सैन्य अभियान के तहत काम किया। कोई भी संदिग्ध दुश्मन जहाज के कई सौ किलोमीटर के पास नहीं आ सका।