आगरालीक्स…आगरा में इस साल 58 जोड़ों ने किया एकादशी उद्यापन. अगले वर्ष रखा 101 का लक्ष्य. अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की तैयारियों पर की रूपरेखा तैयार…
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा की गई समीक्षा बैठक
इस वर्ष 58 जोड़ों ने एकादशी उद्यापन किया, अगले वर्ष 101 का लक्ष्य रहेगा। धार्मिक आयोजन हमें सकारात्मक र्जा ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक व आत्मिक बल भी प्रदान करते हैं। इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ आज गुरुवार को पंचकुईयां स्थित माथुर वैश्य भवन में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका कुमकुम गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समीक्षा बैठक में 14-15 दिसम्बर को हुए एकादशी उद्यापन की सफलता के लिए सभी सदस्याओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 2022 में 4-5 दिसम्बर को एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 101 जोड़ों द्वारा उद्यापन का लक्ष्य है। कहा कि वर्ष में 24 एकादशी होती हैं और दो अधिक मास की मोक्षदा एकादशी। इसलिए उद्यापन 26 कथाएं होती हैं। आगामी उद्यापन के लिए अभी से सभी बहनों को कार्य भी सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीमा गुप्ता, अनीता, क्षमा गुप्ता, मीनाक्षी, सुनीता, संध्या, विजयलक्ष्मी, मृदुला, आशा, संगीता, रूबी, आकांक्षा, पूनम, दुर्गेश, शशि, राखी, रश्मि आदि मौजूद थीं।