आगरालीक्स…(25 May 2021 Agra) आगरा में तापमान 40 डिग्री के पास. दो दिन में पारा और चढ़ेगा. जानिए क्या रहा तापमान और आगे कैसा रहेगा मौसम
39 डिग्री तक रहा अधिकतम तापमान
आगरा में मौसम फिर से गर्मी वाला हो गया है. एक सप्ताह पहले बारिश के कारण तापमान रिकॉर्ड स्तर पर नीचे पहुंच गया था लेकिन अब धीरे—धीरे तापमान फिर से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मंगलवार को आगरा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक दर्ज किया गया है. हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा. इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा. आगरा मे अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.
आने वाले दिनों में ये रहा तापमान
26-May | 26.0 | 40.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
27-May | 28.0 | 41.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
28-May | 26.0 | 40.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
29-May | 27.0 | 41.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
30-May | 27.0 | 42.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
31-May | 27.0 | 42.0 | ![]() | Mainly Clear sky |