Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ There will be many changes from July 1, a direct impact on the pocket, the household budget has been deteriorating continuously since June# agra
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

There will be many changes from July 1, a direct impact on the pocket, the household budget has been deteriorating continuously since June# agra

204

आगरालीक्स…एक जुलाई से होंगे कई बदलाव। जेब पर पड़ेगा सीधा असर। घर का बजट लगातार रहा है बिगड़। महंगाई ने किया बुरा हाल

महंगाई के लगेंगे कई झटके

एक जुलाई से खर्चे में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने वाली है। यूं तो चुनाव समाप्त होते ही महंगाई की मार शुरू हो गई है लेकिन अब घर का बजट बनाने को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ जाएगी।

तेल कंपनियां चुनाव बाद बढ़ा सकती है कीमतें

तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। चुनाव के समय तक तो तेल कंपनियों ने कीमतों को नियंत्रित करके रखा था लेकिन इस बार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की आशंका जताई जा रही है, जिससे सीधा असर रसोई पर पड़ेगी।

मोबाइल रिचार्ज कराना हो जाएगा महंगा

जीयो, एयरटेल और वोडा फोन ने अपने रिचार्ज की कीमतों को बढ़ा दिया है। अब घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक अपना मोबाइल फोन है, जिसका सीधा असर घर के बजट पर पड़ने वाला है।

क्रेडिट कार्ड को लेकर भी नियम बदल जाएंगे

अगर आप बिल भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो एक जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान को लेकर आरबीआई के कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं। आगामी माह से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम  (बीबीपीएस) का उपयोग करके बिल भुगतान संसाधित किए जाएंगे।

केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करेंगी, जिसमें कई चीजों पर असर पड़ने की संभावना है।

बिजली, दूध, बच्चों की फीस, बस्ते पहले से ही महंगे

दूध के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ खाद्यन्न बहुत महंगे हो गए हैं। सब्जियों का भी बुरा हाल है। बिजली के बिलो में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। मध्यमवर्गीय परिवार पर बच्चों की पढ़ाई और बस्ते का बोझ अतरिक्त दबाव बना रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!