आगरालीक्स… आगरा में बदमाश पुलिस अभिरक्षा से छूट कर भागा, बदमाश ने टॉयलेट करने के लिए कहा, पुलिस की गाडी से उतरते ही झरना नाले की तरपफ भाग गया, पुलिस कर्मियों ने बदमाश का पीछा किया लेकिन पकडा नहीं जा सका है। पुलिस की कई टीमें बदमाश की तलाश में जुटी हुई हैं।
मैनपुरी निवासी गुडडू जयपुर में काम करता था, वहां बडी चोरी करने के बाद अपने गांव लौट आया। राजस्थान पुलिस की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को मैनपुरी पहुंची, पुलिस ने गुडडू को अरेस्ट कर लिया। पुलिस कर्मी कार से आए थे, शुक्रवार सुबह कार से पुलिस कर्मी बदमाश गुडडू को कार से जयपुर ले जा रहे थे।
टायलेट जाने के लिए गाडी रुकवाई और भाग गया
बदमाश गुडडू ने आगरा में झरना नाले के बाद पुलिस कर्मियों से कहा कि उसे टायलेट आ रही थी, उन्होंने कार रोक दी। बदमाश गुडडू टॉयलेट करने के लिए रोड से नीचे उतर गया और भाग गया, पुलिस कर्मियों की नजर पडी। उन्होंने बदमाश का पीछा किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद आगरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की कई टीमें बदमाश की तलाश में जुटी हुई हैं, अभी उसका पता नहीं चल सका है।