आगरालीक्स.. आगरा में ज्वैलरी शोरूम से बहन के लिए सोने के पेंडेंट खरीदने आए शातिर चोर 7 पेंडेंट चोरी कर ले गए, सीसीटीवी से चोरों की पहचान की जा रही है।
आगरा के आवास विकास में सतीश मित्तल की रामजी ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप है। मंगलवार दोपहर में दो युवक आए, वे मास्क लगाए हुए थे और सिर पर कैप लगा रखा था। उन्होंने रक्षाबंधन पर बहन को पेंडेंट देने के लिए सतीश मित्तल से पेंडेंट दिखाने को कहा। उन्होंने पेंडेंट दिखाए, उन्होंने एक पेंडेंट पसंद कर लिया।
बहन को लेकर आते हैं और पेंडेंट चोरी कर हुए फरार
पेंडेंट पसंद आने के बाद युवक ने कहा कि अपनी बहन को लेकर आते हैं, उसे एक बार दिखाने के बाद खरीद कर ले जाएंगे। युवकों के जाने के बाद उन्होंने ट्रे में रखे पेंडेंट चेक किए, इसमें से एक पुडिया गायब थी, उसमें सात पेंडेंट थे। ये करीब 41 ग्राम वजन के हैं और कीमत करीब दो लाख रुपये है। पेंडेंट गायब होने स ज्वैलर के होश उडे हुए हैं, उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
फाइल फोटो