आगरालीक्स.. आगरा में ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स के एटीम को बदमाश उखाड कर ले गए, एटीएम को गायब देख होश उड गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
आगरा के फतेहपुरसीकरी में ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स बैंक है, इसके साथ ही एटीएम है। बुधवार को बैंक खुली, बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड गए। बैंक के बगल में स्थित एटीएम ही गायब था, एटीएम को तोडने के निशान को देख पुलिस को सूचना दी गई।
रात में एटीएम उखाडकर ले गए बदमाश
बैंक के एटीएम को मंगलवार रात में बदमाश उखाड कर ले गए, एटीएम कैश से भरा हुआ था, एटीएम में कितना कैश था। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है, बैंक अधिकारियों से पता लगाया जा रहा है कि एटीएम में कितना कैश था।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस एटीएम को उखाडकर ले जाने की घटना की जांच कर रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी के साथ ही आस पास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।