नईदिल्लीलीक्स… बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी। मुकदमा दर्ज। एसआईटी का गठन कर दस हजार के इनाम क तैयारी।

छतरपुर के बमीठा थाने में मुकदमा दर्ज
सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में छतरपुर के बमीठा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अमर सिंह नाम का है आरोपी, मुकदमा दर्ज
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के अनुसार संदिग्ध का नाम अमर सिंह है। सिम धारक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसीकी धारा 506, 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
धीरेंद्र शास्त्री से मिलने का समय नहीं मिलने पर धमकी
एसपी ने बताया कि आरोपी अमर अपनी समस्या से ग्रस्त है और धीरेंद्र शास्त्री महाराज से मिलना चाहता है। इस व्यक्ति की लंबे समय से बात नहीं हो पा रही है। इस कारण इसने ऐसा काम किया है।
मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया जा रहा है। आरोपित पर दस हजार रुपये का इनाम भी रखा जा रहा है।