Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Three friends killed in road accident in Agra, Two more death reported
टॉप न्यूज़

Three friends killed in road accident in Agra, Two more death reported

142

आगरालीक्स …आगरा में सडक किनारे बात कर रहे तीन दोस्तों को बोलेरों ने रौंद दिया, तीनों की मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। वहीं, दो अन्य हादसों में दो और लोगों की मौत हो गई। इस तरह सडक हादसे में तीन दोस्तों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।
आगरा में गुरुवार दोपहर भीषण हादसा सैंया-खेरागड़ मार्ग पर गांव अयेला के के पास हुआ। यहां सत्यप्रकाश, सतीश, गुड्डू और विवेक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बातें कर रहे थे। तभी खेरागढ़ की ओर से तेज रफ्तार बोलेरे आई। चारों को उसकी टक्कर लगी। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया।
धौलपुर के गांव बसई गांव निवासी सत्यप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सतीष 18 वर्ष पुत्र नबाबसिंह निवासी ग्राम बसंई नबाब, धौलपुर व गुड्डू 17 वर्ष पुत्र कैलाषचन्द्र निवासी ग्राम सैंया ने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी घटना मे सायं चार बजे हाईवे पर हुई। आगरा की ओर से आ सवारी लेकर आ रहे टेंपो में ग्राम सिकंदरपुर के समीप पीछे से ट्रक की टक्कर लगी। हादसे मे टेंपो चालक योगेंद्र 40 वर्ष पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम बाद थाना मलपुरा की मौके पर ही मौत हो। ग्राम शाहपुर निवासी रूबीना, करिश्मा, शबाना, मुबीना व हुब्बलाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद टक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
इसके अलावा तीसरा हादसा आगरा के नरायच में हुआ। यहां बाइक पर जा रहे खंदौली के जितेंद्र (30) और नीलेश ( 25) को ट्रक की टक्कर लगी। ट्रक दोनों के ऊपर से गुजर गया। जीतेंद्र का एक हाथ मौके पर ही कट गया था। उसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। नीलेश का उपचार चल रहा है। तीन सडक हादसों में पांच लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है, मरने वालों क उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!