आगरालीक्स… आगरा में एक कैफे में अपने दोस्तों के साथ गईं दो सहेली सहित तीन युवती लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की तीन किशोरियां अपने दो दोस्तों के साथ शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित कैफे में गईं थी, इनमें से एक सहेली और उनके दोनों दोस्त घर पहुंच गए। मगर, शाहगंज निवासी 14 साल की किशोरी और 17 साल की लोहामंडी निवासी किशोरी अपने घर नहीं पहुंची।

स्कूटी से निकलीं तीन सहेली
पुलिस जांच में सामने आया है कि 17 साल की लोहामंडी निवासी किशोरी स्कूटी लेकर निकली, उसके साथ दूसरी किशोरी भी थी और शाहगंज से एक और सहेली को अपने साथ लिया। इसके बाद तीनों सहेली स्कूटी से चली गईं। तीनों सहेलियों का अभी तक पता नहीं चला है और स्कूटी भी नहीं मिली है।
अपहरण का मुकदमा, दो दोस्त हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।