नईदिल्लीलीक्स…जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद।
आतंकियों की तलाश में चलाया था सर्च अभियान

सुरक्षाबलों के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम कुलगाम के हल्लन मंजगांव में सेना को आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इसी बीच घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए।
घात लगाकर किए गए हमले में हुए शहीद
घायल जवानों को मिलट्री अस्पताल में दाखिल कराया गया,जहां देर रात अस्पताल में मौत हो गई। सुरक्षाबलों द्वारा कुलगांम क्षेत्र को घेरकर आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।