आगरालीक्स… आगरा में इसी महीने होने जा रहे ताज महोत्सव में प्रेम रतन धन पायो व वाइस आॅफ इंडिया किडस की जज पलक मुच्छल प्रस्तुति से थिरकने को मजबूर कर देंगी। वे ताजमहोत्सव के समापन पर 27 फरवरी को प्रस्तुति देंगी।
आगरा में 18 से 27 फरवरी तक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने गवर्नर राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है।
ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
ताज महोत्सव आयोजन समिति ने 18 फरवरी को उद्घाटन के मौके पर श्रीराम भारती कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन तय किया है तो वहीं 19 फरवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी का प्रोग्राम होगा। 20 फरवरी को बालीवुड नाइट है। 21 फरवरी को कव्वाली गायक असलम साबरी, 22 फरवरी को पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप पुराने गीतों पर आधारित प्रोग्राम पेश करेगा। 23 फरवरी को मुशायरा व 24 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा। 25 से 27 फरवरी तक बालीवुड कलाकार बुलाए गए हैं। इसमें आदित्य नारायण भी प्रस्तुति देंगे। वहीं समापन पर 27 फरवरी को पलक मुच्छल मुक्ताकाशीय मंच से प्रस्तुति देंगी।