नई दिल्लीलीक्स….(28 June 2021) जम्मू में आज फिर सैन्य ठिकाने पर ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश…जवानों ने ऐसे किया नाकाम…
तड़के 3 बजे की घटना
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने आज फिर ड्रोन के जरिए सैन्य ठिकाने पर हमले की कोशिश की गई. रविवार को जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिए बम गिराए गए थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के तीन बजे जम्मू के कालूचक सैन्य ठिकाने के पास दो ड्रोन उडते देखे गए. कल की घटना के बाद सेना सजग थी. सेना ने ड्रोन पर करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की जिसके बाद दोनों ड्रोन की तलाश कर रही है. बता दें कि रविवार की रात को भी कुछ ड्रोनों द्वारा जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर भी दो बम गिराये गए थे. दोनों बम की तीव्रता बहुत कम थी जिसकी वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.